Saturday, May 18, 2024
Homeसामान्य ज्ञानभारत रत्न और पद्मश्री जैसे खिताब कौन बनाता है? यह खिताब किस...

भारत रत्न और पद्मश्री जैसे खिताब कौन बनाता है? यह खिताब किस धातु के बनते हैं?

भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कार भारत में दिए जाने वाले नागरिक पुरस्कार है. भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. पद्म पुरस्कार उनके बाद आते हैं. पद्म पुरस्कारों में सबसे ऊपर है पद्म विभूषण उसके बाद पद्मभूषण और पद्मश्री है.  पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है. पद्मभूषण और पद्मश्री तीसरे और चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार है.

यह नागरिक पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में की गई थी. जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं. यह पुरस्कार किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति विशेष द्वारा दिए गए उत्तम सेवा के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों का वितरण हर साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में किया जाता है. इन पुरस्कार के विजेताओं को सनद (certificate) तथा एक मेडल दिया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इन पुरस्कारों को कहां और किस धातु से बनाया जाता है?

इन पुरस्कारों का निर्माण कोलकाता में मौजूद अलीपुर टकसाल में होता है. यहां पर सिक्कों के साथ साथ इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का निर्माण किया जाता है. इस टकसाल में 150 खास कारीगर द्वारा इन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार का निर्माण किया जाता है. परमवीर चक्र भी इसी टकसाल में बनाया जाता है. इन पुरस्कारों की डिजाइन भारत के मशहूर कलाकार नंदलाल बोस ने बनाई थी.

भारत रत्न

भारत का सबसे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न प्लेटिनम धातु से बनता है. इस पुरस्कार का आकार पीपल के पत्ते का है.  जिसके आगे के भाग में उगते हुए सूर्य के नीचे नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न लिखा हुआ होता है.  इसी पुरस्कार के पीछे राष्ट्रीय प्रतीक और सत्यमेव जयते लिखा हुआ है. 1954 में पहले साल इस पुरस्कार को सोने से गोलाकार बनाया जाता था. लेकिन दूसरे साल 1955 से  इसकी डिजाइन को बदला गया और इसे प्लेटिनम धातु से बनाया गया.

अभी तक (December, 2020) यह पुरस्कार 48 नागरिकों को दिया गया है.  जिनमें से दो विदेशी नागरिक है.  एक है अब्दुल गफ्फार खान जो पाकिस्तान के थे और दूसरे हैं नेलसन मंडेला जो आफ्री का के हैं.  मदर टेरेसा को भी भारत रत्न का पुरस्कार मिला है जो भारतीय मूल के नहीं थे. 

पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों को 14 कैरेट सोना, चांदी तथा कांस्य से बनाया जाता है. तीनों पुरस्कारों की डिजाइन  वैसे तो सामान जैसी ही है. फर्क खाली कमल के फूल के पंखुड़ियों की संख्या में जो इस पुरस्कार के बीच में  चिन्हित है. 

2020 तक, पद्म विभूषण पुरस्कार को 314 व्यक्तियों पर दिया गया है, जिनमें 17 मरणोपरांत और 21 विदेशी नागरिक शामिल हैं. पद्म भूषण पुरस्कार को 1270 व्यक्तियों को दिया गया है, जिसमें 24 मरणोपरांत और 97 विदेशी नागरिक हैं. पद्मश्री पुरस्कार को 3123  व्यक्तियों को दिया गया है.

विशेष ज्ञान:

अभी तक 4 ऐसे लोग हैं जिनको इन चारों सर्वोच्च नागरिक सन्मानो से सम्मानित किया गया है. यह चार लोग हैं मशहूर फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे, महान शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान, शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी, और चौथे हैं मशहूर गायक, निर्माता, संगीतकार भूपेन हजारीका.

Referance

भारतीय नागरिक पुरस्कार

अलीपुर टकसाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments