Monday, May 6, 2024
Homeधर्मक्या हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता है?

क्या हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता है?

आपने कही बार सुना होगा कि हिंदू  33 करोड़ देवी देवता हैं. लेकिन यह एक मात्र अफवाह है या फिर कहे तो असत्य है. जिन लोगों को संस्कृत के बारे में आधा अधूरा ज्ञान है, या फिर कुछ ज्ञान नहीं है उन लोगों ने ऐसी बातें फैलाई है. आज की तारीख में USA की टोटल आबादी 33 करोड़ है, तो क्या पूरी अमेरिका की आबादी जितने देवी देवता है हमारे भारत में है?

वेदों में कहीं जगह से 33 कोटि देवी देवताओं का उल्लेख है. उस समय पर पूरे विश्व की आबादी 33 करोड़ नहीं होगी. तो क्या इतने कम लोगों के ऊपर इतने सारे देवी देवता थे. अगर हम लोग तर्क के साथ सोचे तो 33 करोड़ देवी देवता ए संभव नहीं है.तो फिर हमारे समाज में ऐसी धारणा कहां से बनी कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता हैं?

ऐसी गलत धारणा के पीछे का कारण है संस्कृत का पूरा ज्ञान ना होना.संस्कृत में कोटि के दो अर्थ होते हैं पहला अर्थ है करोड़ तथा दूसरा अर्थ है सर्वोच्च. यहां पर 33 कोटि देवी देवता का मतलब है 33 सर्वश्रेष्ठ देवता. 

33 कोटि देवी देवता कौन थे ?

33 कोटि देवी-देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, और दो अश्विनी कुमारों शामिल हैं.

33 कोटि देवी देवता के नाम क्या  है?

33 कोटि देवी देवता के नाम इस प्रकार है.

अष्टवसुओं के नाम- 1. आप 2. ध्रुव 3. सोम 4. धर 5. अनिल 6. अनल 7. प्रत्यूष 8. प्रभाष

ग्यारह रुद्रों के नाम- 1. मनु 2. मन्यु 3. शिव 4. महत 5. ऋतुध्वज 6. महिनस 7. उम्रतेरस 8. काल 9. वामदेव 10. भव 11. धृत-ध्वज

बारह आदित्य के नाम- 1. अंशुमान 2. अर्यमन 3. इंद्र 4. त्वष्टा 5. धातु 6. पर्जन्य 7. पूषा 8. भग 9. मित्र 10. वरुण 11. वैवस्वत 12. विष्णु

तथा

दो अश्विनी कुमार

और भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments