Friday, May 17, 2024
Homeसामान्य ज्ञानभारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है? और कौनसी भाषाएँ सबसे ज्यादा...

भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है? और कौनसी भाषाएँ सबसे ज्यादा बोली जाती है?

जवाब है 19,569. भारत में बोली जाने वाली बोलियाँ या भाषाएँ 19000 से भी ज्यादा है. 121 भाषाएँ ऐसी है जो भारत में 10,000 या अधिक लोगों द्वारा बोली जाती हैं. 2011 की जनगणना के समय लोगों ने अपनी मातृभाषा बताई थी जिसके आधार पर यह आंकड़ा 2018 में भारत सरकार के जनगणना कमिश्नर द्वारा जारी किया गया था.

हालांकि, देश में 96.71 प्रतिशत आबादी के पास अपनी मातृभाषा के रूप में 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है. इन 19,569 को आगे वर्गीकृतकिया जाए तो 1369 भाषा समूह बनते हैं और1,474 ऐसी बोलियां है चीन को किसी भी भाषा वर्ग में नहीं डाला जा सकता.और इन भाषा समूह में ऐसी भाषा है जो 10000 लोगों से ज्यादा बोली जाती है वह है 121.

121 भाषाओं को दो भागों में प्रस्तुत किया गया है. 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है और 99 भाषाएँ जो आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है उन्हें अन्य भाषाओं की श्रेणी में रखा गया है.

भारत की संवैधानिक भाषाएँ 

संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्नलिखित 22 भाषाएँ शामिल हैं – असामिज़, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो , संथाली, मैथिली और डोगरी.

इन भाषाओं में से, 14 को शुरू में संविधान में शामिल किया गया था। 1967 में सिंधी भाषा को जोड़ा गया. इसके बाद 1992 में तीन और भाषाओं कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को शामिल किया गया.

इसके बाद 2004 में बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को जोड़ा गया.

भारत की आधिकारिक भाषा (official language)

भारत के संविधान के हिसाब से भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी (देवनागरी लिपि में) तथा अंग्रेजी है.

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में कहा गया है कि संघ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी की बजाय देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी है. बाद में, एक संवैधानिक संशोधन “द ऑफिसियल लैंग्वेजेज एक्ट-1963”, के तहत भारत सरकार ने हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को भो आधिकारिक भाषा की अनुमति दी गई, जब तक कि कानून इसे बदलने का फैसला नहीं करता.

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं 

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है जिसे तकरीबन 43% लोग बोलते हैं.  बाकी बोलियों का क्रमांक नीचे दिया गया है.

  1. हिंदी
  2. बंगाली
  3.  मराठी
  4.  तेलुगू
  5.  तमिल
  6.  गुजराती
  7.  उर्दू
  8.  कन्नडा
  9.  ओरिया
  10.  मलयालम
  11.  पंजाबी
  12.  इंग्लिश
  13.  संस्कृत 
भारत की भाषाएँ

Referance

Census india

Languages of india – wiki

Languages in india – the indian express

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments